Blog

भव्य कलश यात्रा एवं महा बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का दिया संदेश

भव्य कलश यात्रा एवं महा बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का दिया संदेश

जलसो में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

मस्तूरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मल्हार ग्राम जलसो में सर्व यादव समाज, के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्यों, ग्रामीणों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महोत्सव के दौरान कलश यात्रा एवं महा बाइक रैली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल प्रांगण, जलसो से कलश यात्रा निकाली गई, वहीं थाना चौक, पचपेड़ी से मोबाइल स्कूल प्रांगण, जलसो तक भव्य महा बाइक रैली आयोजित की गई। रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा प्रेम, भाईचारे, सत्य और धर्म के संदेश को स्मरण करते हुए समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक एवं AICC सचिव, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, राजकुमारी महेश्वर कुर्रे जनपद सदस्य मस्तूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बिलासपुर ने की।विशिष्ट अतिथियों में कमला पुसाम ठाकुर थाना प्रभारी पचपेड़ी, सुनील मरकामसरपंच प्रतिनिधि जलसो,भोलाराम साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, डॉ. सतीश साहू , तुमेश यादव राज प्रमुख बरतोरी राज,भरत यादव अध्यक्ष बरतोरी राज, लकेश यादव,पंचायत सचिव/कोषाध्यक्ष बरतोरी राज, देवचरण यादव, मनु यादव,साहिल मधुकर,भरत यादव, अमितेश यादव,जलसो सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।इसके साथ ही धनु यादव संभागीय अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़, रोमचंद यादव जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज बिलासपुर युवा अध्यक्ष यादव समाज बिलासपुर,जसवंत यादव प्रदेश सचिव सर्व यादव समाज,लक्ष्मीप्रसाद यादव सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत ओखर,टीकाराम यादव,मकर यादव अध्यक्ष मल्हार राज झेरिया यादव,मिन कुमार काठले सरपंच पताईडीह, नन्द कुमार यादव अध्यक्ष, सुरन यादव, शत्रुघ्न यादव ब्लॉक अध्यक्ष यादव समाज, वेद प्रकाश यादव उपाध्यक्ष, जितराम यादव सचिव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जय सिंह यादव, कोषाध्यक्ष झग्गल यादव,नरोत्तम यादव सहसचिव सहित समाज के वरिष्ठजनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में विशेष सहयोगी मित्र मण्डली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें उदित यादव, प्रेम यादव,भानु यादव, छोटेलाल यादव,मनीष यादव,रामायण यादव, किशन यादव, देव यादव, पुरुषोत्तम यादव,लोरिक यादव, दिनेश यादव,सतीष यादव,राज यादव एवं भैयाराम यादव,नीलकंठ यादव,सनत यादव,गजेंद यादव, राजा यादव, सोनाउ यादव, दीना राम यादव, बनवारी यादव,राज यादव, होरी लाल यादव, विजय यादव,शंकर यादव,ताम्रध्वज यादव,गोरे लाल यादव, रूपेंद यादव, रमेश यादव, सचिव ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज राज यादव,भोलू यादव, लीलाराम यादव,योगेश यादव, गब्बर यादव,संजय यादव, लालू यादव,संतोष यादव, रितेश यादव,सदा राम यादव, कन्हैया यादव,बड़कू यादव,भुनेश्वर यादव, शिवकुमारी यादव,सूरज यादव सहित सहयोगी गण शामिल रहे।आयोजन के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

कलश यात्रा और बाइक रैली ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बनाया। महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।अंत में सर्व यादव समाज, जलसो एवं समस्त वार्ड पंच तथा ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों, सहयोगी मित्रमण्डली, युवाओं, माताओं-बहनों एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button