Blog

27 अगस्त तक चलेगा विशेष राखी स्टॉल

27 अगस्त तक चलेगा विशेष राखी स्टॉल

बिहान की दीदियों ने कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत गेट में सजाया तिरंगा-राखी पंडाल

धान की राखियां बनीं लोगों की पहली पसंद

27 अगस्त तक चलेगा विशेष राखी स्टॉल

बिलासपुर, 14 अगस्त 2026/बिहान की दीदियां इस वर्ष रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं जिला पंचायत के सामने लगाए गए स्टॉल में दीदियों द्वारा तैयार की गई ’’धान की राखियां, रस्सी से बनी राखियां, तिरंगा, बैच लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में स्टॉल पर पहुंचकर महिलाओं के उत्पादों की खरीदारी कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। ग्राम कछार की ’’जय मां वैष्णों देवी शक्ति महिला स्व-सहायता समूह’’ की अध्यक्ष ’श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में समूह की 12 दीदियों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों के साथ घरेलू उपयोग की सामग्री तैयार की है। इनमें विशेष रूप से धान से निर्मित राखियां और रस्सी से बनी राखियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। समूह द्वारा हैंडवॉश, फिनाइल और मोमबत्तियों का भी निर्माण किया जाता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि यह स्टॉल 27 अगस्त तक लगाया जाएगा, जहां विभिन्न डिजाइनों की नई राखियां और अन्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भरारी की समृद्धि आजीविका संकुल क्लस्टर गनियारी से जुड़ी महिलाओं ने भी अपना स्टॉल लगाया है। समूह की प्रतिनिधि श्रीमती प्रतिभा यादव ने बताया कि उनके स्टॉल में धान की आकर्षक राखियां, राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) और बैच विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय संसाधनों से तैयार इन उत्पादों को उनकी गुणवत्ता, सुंदरता और किफायती कीमत के कारण अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दीदियों ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नियमित प्रशिक्षण, सामूहिक कार्य और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। अब वे त्योहारों एवं विशेष अवसरों के अनुरूप उत्पाद तैयार कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को भी नई पहचान मिल रही है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button