Blog

थाना प्रभारी हटाए गए, निरीक्षक सलीम खाखा बने नए टीआई

थाना प्रभारी हटाए गए, निरीक्षक सलीम खाखा बने नए टीआई

13 निरीक्षकों के तबादले, चोरी-डकैती की घटनाओं के बीच SP की बड़ी कार्रवाई

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, क्षेत्रवासियों को नई उम्मीद

मस्तूरी ।बिलासपुर पुलिस विभाग द्वारा जारी 13 निरीक्षकों की तबादला सूची में मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को हटाया जाना सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक *कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना से हटाकर थाना यातायात भेजा गया है। वहीं निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पिछले कुछ महीनों से मस्तूरी थाना क्षेत्र में तार चोरी, घरों में चोरी, नकबजनी और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली तार कटाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने इन मामलों को गंभीरता से लिया और यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया।मस्तूरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई थी। ऐसे में नए थाना प्रभारी से क्षेत्रवासियों को अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं के खुलासे और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को मस्तूरी थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर नए थाना प्रभारी की कार्यशैली और आगामी पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button