Blog

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को संघ ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को संघ ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर
पंजीयन क्र. 6424

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर में सम्मान एवं बधाई समारोह आयोजित किया गया।

संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छभेंटकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी सदस्यों ने गुलाब पुष्प भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शुभकामना संदेशका वाचन संघ के कार्यालय सचिव कौशल कौशिक द्वारा किया गया। संदेश में जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों व शिक्षकों के हित में कार्य करने के प्रति संघ के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:चंद्रशेखर पांडेय, अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सचिव कौशल कौशिक, कार्यालय सचिव डॉ. शीला शर्मा, सदस्य, महिला प्रकोष्ठ चंद्रकांत कश्यप, जिला उप सचिव एच.डी. भारद्वाज, अध्यक्ष, मस्तूरी लवकांत द्विवेदी, सचिव, तखतपुर रमाकांत कौशिक, अध्यक्ष, कोटा निरजा पटेल एवं सुषमा बंजारे, सदस्य, महिला प्रकोष्ठ डी.आर. श्रीवास, पूर्व जिला उप सचिव चंद्रकांत उपाध्याय, शुभम शर्मा, संदीप त्रिपाठी, देवेंद्र केसरवानी, विजय तिवारी, अजय कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में संघ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवपदस्थ सहायक संचालक बसंत ठाकुर एवं आरती जायसवाल को भी संघ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सहायक संचालक वर्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि वे जिले के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संघ के सहयोगात्मक भाव की सराहना की।

अंत में संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय देने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button