Blog

अध्यक्ष पद पर केशव साहू पुनः निर्विरोध निर्वाचित

अध्यक्ष पद पर केशव साहू पुनः निर्विरोध निर्वाचित

पचपेड़ी। तहसील साहू संघ पचपेड़ी के निर्वाचन ग्राम पंचायत ओखर के माता कर्मा सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ , जहां ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता एवं शिक्षाविद् केशव साहू को पुनः सर्वसम्मति से तहसील साहू संघ पचपेड़ी का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्वाचन से समाज के लोगों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है, तथा उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।केशव साहू सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा के दो बार सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में वे सरपंच संघ मस्तूरी के सचिव, तहसील साहू संघ मस्तूरी के दो बार प्रवक्ता, पूर्व उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ मस्तूरी, अधिवक्ता तथा मां सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल ठाकुरदेवा के संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में श्रीमती चम्पा साहू को महिला उपाध्यक्ष, राजीव साहू को पुरुष उपाध्यक्ष, श्रीमती बुधवारा साहू को महिला संगठन सचिव तथा देवदत्त साहू को पुरुष संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।निर्वाचन की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक विकास, शिक्षा, युवा उत्थान एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर केशव साहू ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “समाज ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज में शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक एकता को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों के सहयोग से हम समाज के हित में नई योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। संगठन की गरिमा और समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button