स्व-सहायता समूहों की उद्यमशीलता एवं बैंक लिंकेज वितरण ने आत्मनिर्भरता के संकल्प को किया सुदृढ़

सुशासन शिविर बना महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन का प्रेरक मंच
स्व-सहायता समूहों की उद्यमशीलता एवं बैंक लिंकेज वितरण ने आत्मनिर्भरता के संकल्प को किया सुदृढ़

बिलासपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम परसोड़ी में आयोजित सुशासन शिविर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण आजीविका संवर्धन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु आकर्षक स्टॉल लगाए गए।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की उपस्थिति:
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, लोहर्सी मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधा खिलावन पटेल, जनपद सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, पूर्व जनपद सदस्य ओमप्रकाश पैकरा, जनपद सदस्य जमुना पैकरा,जनपद पंचायत प्रतिनिधि उत्तरा कुमार रात्रे,मिनीमाता गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कुर्रे, पूर्व मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल,परसोड़ी सरपंच उत्तरा कंवर, सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अमले में मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, जनपद पंचायत सीईओ जे.आर. भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन, एसडीओ अमित बंजारे, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मिलिंद्र द्विवेदी, विकासखंड परियोजना प्रबंधक (बिहान) स्वर्णलता लकड़ा,परसोड़ी सचिव राजकुमार बावरे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

महिला स्व-सहायता समूहों की उद्यमशीलता:
शिविर का प्रमुख आकर्षण महिला स्व-सहायता समूहों के स्टॉल रहे:

- गंगा-जमुना समूह: सब्जी एवं खीरा विक्रय से 600 की लागत पर 1100 का लाभ
- लक्ष्मी समूह: चना एवं मूंग विक्रय से 400 का लाभ
- जय अम्बे समूह: दही-लस्सी विक्रय से 300 का लाभ
- सरस्वती समूह: आमपाना विक्रय से 300 का लाभ
- महामाया समूह:गुपचुप, भेल एवं नड्डा विक्रय से 2000 की लागत पर 1500 का लाभ
- दुर्गा समूह:आमपाना विक्रय से 300 का लाभ

बैंक लिंकेज से मिली वित्तीय सुदृढ़ता:
शिविर में महिला स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए:

- मातागढ़ समूह, लोहर्सी: केनरा बैंक द्वारा 3 लाख
- साक्षी समूह, पचपेड़ी: एसबीआई द्वारा 3 लाख
- शांति समूह, पचपेड़ी:1.50 लाख
- देवी महिला समूह, शिवटिकारी: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जोंधरा द्वारा 1.50 लाख
- माँ महामाया समूह, शिवटिकारी: 3 लाख
- महिला समूह, सोन: केनरा बैंक लोहर्सी द्वारा 6 लाख

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी ने गंगा-जमुना महिला समूह से 1000 मूल्य की सब्जियों का क्रय कर समूहों का उत्साहवर्धन किया।

सुशासन शिविर, ग्राम पंचायत – परसोडी, दिनांक 30/05/2026 के आंकड़े:
- कुल प्राप्त आवेदन: 553
- कुल मांग: 541
- कुल निराकृत: 11
- कुल निरस्त: 357
- कुल मांग निराकृत: 357

सुशासन शिविर ने यह सिद्ध किया कि शासन की योजनाएँ जब जनसहभागिता एवं महिला उद्यमिता से जुड़ती हैं, तो वे केवल लाभ वितरण तक सीमित नहीं रहतीं, अपितु आत्मनिर्भर ग्राम, सशक्त महिला एवं समृद्ध समाज के निर्माण का आधार बन जाती हैं।
