
मल्हार महोत्सव आयोजन समिति की बैठक एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर 20 लाख रुपये स्वीकृति मिली है
आठ साल की इंतजार के बाद आयोजित होगी भव्य मल्हार महोत्सव
नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त के अथक प्रयास रंग लायी
मल्हार /नगर पंचायत मल्हार में होने वाली मल्हार महोत्सव के लिए जिला बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मल्हार महोत्सव आयोजन समिति गठित की है आयोजन समिति की बैठक अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी की अध्यक्षता में अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी (रा) के कक्ष में आयोजित की गई जिसमें भव्य मल्हार महोत्सव आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई स्थान की चयन कलाकारों के चयन तथा अतिथियों के विषय में निर्णायक चर्चा की गई और संपूर्ण व्यवस्था हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया की 25 से 31 मार्च तक भब्य मल्हार महोत्सव का आयोजन संपन्न कराया जाएगा l प्रशासन की इस पहल का मल्हार के समस्त जनप्रतिनिधि गैर अशासकीय सदस्यों ने सराहना की तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया इस अवसर पर मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कुमार कंवर, नगर पंचायत अध्यक्षा धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त, मिलु राम कैवर्त ,राजकुमार वर्मा ,सोनु तिवारी, धनेश्वर कैवर्त ,प्रेमलाल, बहोरन ,राजेश पाटले ,तहसीलदार मस्तूरी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीडी एसडीओ सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधियों के गरिमामय में उपस्थिति में संपन्न हुआ