
15वें वित्त से बोर खनन कार्य पूर्ण, में ₹1.40 लाख का कार्य प्रस्तावित
मस्तूरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डंगनिया में 15वें वित्त आयोग की राशि से पनपीता तालाब में ₹1.40 लाख की लागत से बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। पूर्व में गर्मी के दिनों में तालाब के सूख जाने से ग्रामीणों सहित पशु-पक्षियों एवं मवेशियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बोर खनन कार्य से अब उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी ने बताया कि यह कार्य ग्रामवासियों के सहयोग, विश्वास और सहभागिता से संभव हो पाया है। उन्होंने ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम बिनैका में भी 15वें वित्त आयोग के तहत ₹1.40 लाख की लागत से बोर खनन कार्य प्रस्तावित है, जिसे शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण किया जाएगा। इस कार्य से वहां के ग्रामीणों को भी बेहतर जल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी
