Blog

भीम आर्मी मस्तूरी ब्लॉक कमेटी का गठन संपन्न

भीम आर्मी मस्तूरी ब्लॉक कमेटी का गठन संपन्न

सामाजिक न्याय के लिए संकल्पित हुए पदाधिकारी

बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक स्तरीय भीम आर्मी सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम मिनी माता गुरूद्वारा प्रांगण, पचपेड़ी में आज दिनांक 07 जून 2026 को आयोजित किया गया। युवा नेता गन रायकी अध्यक्षता में जिला बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत भीम आर्मी की ब्लॉक कमेटी का गठन सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक दिनेश आजाद, प्रदेश सह प्रभारी मनोज बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलन प्रसाद, बिलासपुर संभाग प्रभारी पिंटू खंडे, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अक्षय चतुर्वेदी सहित भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे। भीम आर्मी मस्तूरी की टीम ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

नवनियुक्त पदाधिकारी:
सत्यानंद दिव्य ब्लॉक अध्यक्ष ,किशन मधुकर ब्लॉक उपाध्यक्ष ,सूर्यप्रकाश राय ब्लॉक संगठन मंत्री ,अविनाश राय ब्लॉक महासचिव ,नवीन बंजारे ब्लॉक सचिव ,गन राय ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी ,दिलहरण टंडन ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी

सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई।

इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारे एवं बहुजन समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामाजिक परिवर्तन के अभियान को और गति प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button