Blog

जनपद सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया विद्युत विभाग का घेराव

जनपद सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया विद्युत विभाग का घेराव

दो माह से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर में बिजली आपूर्ति नहीं

जैतपुर के ग्रामीणों ने कहा “बिजली चालू होने तक कार्यालय नहीं छोड़ेंगे”

मस्तूरी। ग्राम जैतपुर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बावजूद पिछले करीब दो माह से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे द्वारा करीब दो माह पूर्व विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए विभाग को आवेदन दिया गया था। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के नेतृत्व में आज विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए कहा कि “जब अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है तो उसमें विद्युत आपूर्ति शुरू करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है।” घेराव के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि “जब तक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होगी, तब तक हम कार्यालय नहीं छोड़ेंगे।” ग्रामीणों ने तत्काल केबल लगाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि “ग्रामीणों की समस्या को लेकर दो माह पहले ही विभाग को आवेदन दिया गया था, लेकिन लगातार मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए इस तरह परेशान होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।”

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button