Blog

खपरी नाला के पास पेड़ पर फांसी पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव कमला पुसाम ठाकुर

खपरी नाला के पास पेड़ पर फांसी पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव कमला पुसाम ठाकुर

ग्राम खपरी निवासी आनंद कुमार ध्रुव ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। पचपेडी़ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ी आश्रित ग्राम खपरी नाला के पास एक 19 वर्षीय युवक ने नाला किनारे पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आनंद कुमार ध्रुव पिता बिसराजन ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने आज सुबह नाला किनारे पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस जांच जारी थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button