Blog

धान खरीदी का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

धान खरीदी का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

बिलासपुर । सेवा सहकारी समिति मर्यादित रिस्दा में धान खरीदी उत्सव 2026-27 का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। पहले दिन से ही केंद्र में किसानों की अच्छी उपस्थिति रही और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, शाखा प्रबंधक मस्तूरी मोहर दास आर्या, दीपक पाण्डेय, प्राधिकृत अधिकारी मस्तूरी दिलहरण सिंह दिनकर, प्राधिकृत अधिकारी जयरामनगर श्याम खांडेकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास साहू, संस्था प्रबंधक मस्तूरी मनोज रात्रे, धान खरीदी प्रभारी रिस्दा मानिक लाल रात्रे, कम्प्यूटर ऑपरेटर रिस्दा विश्वजीत राय, बारदाना प्रभारी रिस्दा मनहरण दिनकर, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, अनुप कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।*किसानों को मिला भरोसा, सरकार हर कदम पर साथ है : बी.पी. सिंह*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत का सम्मान करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की है।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सभी किसानों का धान नियमानुसार खरीदा जाएगा। केंद्र में टोकन, तौल, बारदाना और भुगतान की पूरी व्यवस्था पारदर्शी रखी गई है। यदि किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो वे सीधे समिति प्रबंधन या जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें।*किसानों की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता : दामोदर कांत*जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने कहा कि रिस्दा खरीदी केंद्र में किसानों को धूप, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि खरीदी में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के बाद किसी तरह की दिक्कत न हो।*मंडल अध्यक्ष ने दिया समय पर भुगतान का भरोसा*मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, समय पर खरीदी और शीघ्र भुगतान से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार सूखा और साफ धान लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कटौती का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था पर खुशी जताई और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button