जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की, स्टॉल पर पहुंचकर चखा भेल

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की, स्टॉल पर पहुंचकर चखा भेल
बाल मेला में बच्चों ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल, भेल का लिया आनंद
बिलासपुर। मस्तूरी विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रिस्दा में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित बाल मेला में छात्र-छात्राओं द्वारा व्यंजन के स्टॉल लगाए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए भेल का सभी ने खूब आनंद लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने बाल मेला में पहुंचकर बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के हाथ से बने भेल का स्वाद भी चखा और उन्हें प्रोत्साहित किया।इस बाल मेला में जनपद सदस्य प्रतिनिधि वीरू अंचल, प्रधान पाठक ज्योति परमार, शिक्षक-शिक्षिका सुचित्रा चंदेल, संध्या पांडे, औरैया किंडो, संगीता श्रीवास्तव, सुनीता यादव, रामधन पटेल, योगेश चंदेल, वृंदा वासी, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रामधन पटेल, योगेश सिंह चंदेल एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
