Blog

सभापति राधा खिलावन पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी किया समर्थन

सभापति राधा खिलावन पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी किया समर्थन

60 गांवों के ग्रामीणों को पोस्टमार्टम के लिए 60 किमी जाना पड़ता है, पचपेड़ी में सुविधा की मांग

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम सुविधा शुरू करने की मांग तेज हो गई है।जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति नि:शक्त जन कल्याण समिति राधा खिलावन पटेल ने इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 60 पंचायतों के ग्रामीणों को दुर्घटना, अस्पताल, सर्पदंश या अन्य कारणों से मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी जाना पड़ता है।पचपेड़ी के अंतिम छोर के गांव से मस्तूरी की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। इससे गरीब परिवारों को शव लाने-ले जाने और अंतिम संस्कार में भारी परेशानी होती है। समय पर पोस्टमार्टम न होने से न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।सभापति ने कलेक्टर से मांग की है कि पचपेड़ी पीएचसी में ही पोस्टमार्टम सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।उल्लेखनीय है कि इसी मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर सभापति के आवेदन का समर्थन किया है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button