कोहरौदा निवासी निर्णेजक को मिली नई जिम्मेदारी समर्थकों ने कहा क्षेत्र की आन-बान-शान

कोहरौदा निवासी निर्णेजक को मिली नई जिम्मेदारी समर्थकों ने कहा क्षेत्र की आन-बान-शान
मिशन न्यू इंडिया के अध्यक्ष बने चन्द्रप्रकाश निर्णेजक मस्तूरी में उत्साह

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोहरौदा निवासी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता चन्द्रप्रकाश निर्णेजक को मिशन न्यू इंडिया के अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।चन्द्रप्रकाश निर्णेजक लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच सक्रियता और मिलनसार व्यवहार के कारण उन्हें लोकप्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान मिली है।मस्तूरी क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के चलते समर्थक उन्हें क्षेत्र की आन-बान-शान के रूप में भी संबोधित करते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद निर्णेजक ने संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे मिशन न्यू इंडिया के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।