Blog

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी से मिले अशोक राजवाल

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी से मिले अशोक राजवाल

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पाल गौतम एवं प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर राजवाल ने उन्हें नवीन दायित्व सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।उन्होंने संकल्प लिया कि सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही सामाजिक न्याय की लड़ाई में सक्रिय योगदान देते हुए बहुजन समाज के हक-अधिकार की आवाज को बुलंद करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button