Blog

अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान – जर्जर पहुंच मार्गों के सुधार की मांग को लेकर

अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान – जर्जर पहुंच मार्गों के सुधार की मांग को लेकर

जांजगीर-चांपा। अकलतरा NH-49 फोरलेन से जुड़े ग्राम पंचायतों के जर्जर पहुंच मार्गों के तत्काल सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है।दिनांक: 18 सितंबर 2026, शुक्रवारसमय: दोपहर 12:00 बजेस्थान: संत गाडगे महाराज चौक, NH-49 फोरलेन, अर्जुनी-रसेड़ा मोड़ के पासग्रामीणों के अनुसार NH-49 फोरलेन से ग्राम पंचायत अर्जुनी, करूमहू, रसेड़ा, मुरलीडीह, अमोरा, रोगदा को जोड़ने वाले पहुंच मार्ग जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना / मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना / PWD के अंतर्गत निर्मित हैं, वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। फोरलेन बनने के बाद इन सड़कों का नवनिर्माण या सुधार कार्य नहीं किया गया है। बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बसों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।इस संबंध में कलेक्टर के नाम पर 1 सितंबर 2026 को SDM तहसील अकलतरा एवं CEO जनपद पंचायत अकलतरा को ज्ञापन सौंप कर 15 दिवस का समय दिया गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने हड़ताल का निर्णय लिया है।मुख्य मांगें – जर्जर सड़कों के तत्काल सुधार एवं मरम्मत की मांग NH-49 फोरलेन से ग्राम अर्जुनी होते हुए बोहापारा की ओर जाने वाला पहुंच मार्ग। NH-49 फोरलेन से ग्राम करूमहू होते हुए बुटराभांवर जाने वाला पहुंच मार्ग। NH-49 फोरलेन से ग्राम रसेड़ा, दर्रीटाड़, कल्याणपुर एवं लटिया होते हुए अकलतरा जाने वाला पहुंच मार्ग। NH-49 फोरलेन से फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से ग्राम रोगदा, मुरलीडीह एवं अमोरा को जोड़ने वाली लगभग 900 मीटर लंबी सड़क। ग्राम पंचायत पीपरसत्ती स्थित सतनामी समाज के मुक्ति धाम तक जाने वाला पहुंच मार्ग।समर्थन में – डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी / छत्तीसगढ़ क्रांति सेना जिला जांजगीर-चांपा, आम आदमी पार्टी जिला जांजगीर-चांपा, पार्षद राज कुमार सिंह वार्ड नं. 20, पार्षद विजय खांडेल वार्ड नं. 16, भीम रेजीमेंट बिलासपुर संभाग, भीम आर्मी अकलतरा, सभी संबंधित ग्रामों के महिला स्व-सहायता समूह एवं जनप्रतिनिधि। समस्त ग्रामवासी, ग्राम अर्जुनी-बोहापारा, करूमहू-बुटराभांवर, रसेड़ा, मुरलीडीह, अमोरा-नवापारा, रोगदा, कल्याणपुर-दर्रीटाड़, लटिया, पकरिया एवं पीपरसत्ती, जनपद पंचायत अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button