Blog

जनप्रतिनिधि,बिहान,शिक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त सहभागिता से गूंजा राष्ट्रभक्ति का उद्घोष

जनप्रतिनिधि,बिहान,शिक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त सहभागिता से गूंजा राष्ट्रभक्ति का उद्घोष

सीपत में “हर घर तिरंगा” भव्य रैली, समूह दीदियों से लेकर भाजपा नेताओं तक ने लहराया तिरंगा

सीपत / मस्तूरी स्वतंत्रता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय अस्मिता के अमर प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रचेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीपत स्थित हरियाली संकुल संगठन में संकुल स्तरीय भव्य “घर-घर तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया।जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्राभिमुख आयोजन में बिहान,स्कूल शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।समूह दीदियों की विशेष सहभागितारैली में बिहान से संबद्ध स्व-सहायता समूहों की समूह-दीदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे समूह की दीदियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

उनके साथ विद्यालयीन छात्र छात्राएं,शिक्षक,जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामवासी भी पूरे उत्साह से शामिल हुए।जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थितिकार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। दिलेन्द्र कौशिक प्रदेश कार्य समिति भाजपा, राज्यवर्धन कौशिक जिला उपाध्यक्ष भाजपा,दीपक शर्मा मण्डल अध्यक्ष सीपत,सरस्वती सोनवानी अध्यक्ष जनपद पंचायत,हरिकेश गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष,सतीश पाटनवार मण्डल उपाध्यक्ष,उषा कैवर्त जनपद सदस्य, नंदनी साहू जिला महिला मोर्चा महामंत्री,बबीता पाटनवार महिला मोर्चा अध्यक्ष,वैभव तंबोली युवा मोर्चा अध्यक्ष,मिथिलेश श्रीवास महामंत्री युवा मोर्चा,गीता साहू महिला मोर्चा महामंत्री ने रैली में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर ADEO स्वर्णलता लकड़ा, BPM बलराम सोनवानी तथा PRP नागेश्वरी बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति रही। बिहान के संकुल स्तरीय समस्त कैडर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी रैली में सहभागिता की।राष्ट्रध्वज से सुसज्जित रैली जब ग्राम की गलियों से गुजरी तो समूचा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।रैली के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण करते हुए सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के संरक्षण का संकल्प लिया।सीपत में आयोजित यह भव्य तिरंगा रैली राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सामुदायिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button