Blog

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संकुल स्तरीय तिरंगा रैली, “हर घर तिरंगा” अभियान को मिला जनसमर्थन

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संकुल स्तरीय तिरंगा रैली, “हर घर तिरंगा” अभियान को मिला जनसमर्थन

ADEO स्वर्णलता लकड़ा और BPM बलराम सोनवानी की उपस्थिति में लहराया तिरंगा, गूंजे वंदे मातरम के नारे

सीपत/मस्तूरी स्वतंत्रता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय अस्मिता के अमर प्रतीक तिरंगे के प्रति जनमानस में सम्मान एवं राष्ट्रचेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत सीपत स्थित हरियाली संकुल संगठन में संकुल स्तरीय भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली ने संपूर्ण क्षेत्र में देशभक्ति, सामाजिक सहभागिता एवं सामुदायिक एकजुटता का अनुपम संदेश प्रसारित किया।कार्यक्रम में बिहान अंतर्गत संकुल स्तर पर कार्यरत समस्त कैडर,जनप्रतिनिधि, विभागीयअधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं तथा ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में शान से लहराता राष्ट्रध्वज और अधरों पर राष्ट्रभक्ति के उद्घोष के साथ जब रैली ग्राम की गलियों से गुजरी, तो समूचा परिवेश राष्ट्रप्रेम की भावधारा से अभिसिंचित दिखाई दिया।गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर जनपद पंचायत मस्तूरी की सहायक विकास विस्तार अधिकारी ADEO स्वर्णलता लकड़ा तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर BPM श्री बलराम सोनवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रैली में सहभागी होकर अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।रैली में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों तक ने भाग लिया। बच्चों के हाथों में तिरंगा और राष्ट्रभक्ति के नारों की गूंज ने वातावरण को अत्यंत प्रेरणादायी बना दिया।उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के अंतर्मन में राष्ट्रध्वज के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संरक्षण तथा देशहित में सतत योगदान देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सीपत की यह रैली “हर घर तिरंगा” अभियान को जनांदोलन में परिणत करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणास्पद पहल के रूप में स्मरणीय रहेगी।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button