Blog

जीवनदीप समिति की संयुक्त बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर महत्वपूर्ण निर्णय

जीवनदीप समिति की संयुक्त बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर महत्वपूर्ण निर्णय

ए.आर.वी. व एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध, NTPC- CSR से लगेंगी स्ट्रीट लाइट

बिलासपुर। मस्तूरीविकास खंड अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की _जीवनदीप समिति की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक_ का आयोजन जनपद पंचायत मस्तूरी के सभा कक्ष में किया गया।बैठक की अध्यक्षता साधारण सभा के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप लहरिया द्वारा की गई, जबकि *कार्यकारिणी समिति की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभाग मस्तूरी ने की।बैठक में विकासखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में दी गई महत्वपूर्ण जानकारीमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि – विकासखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 50-50 डोज ए.आर.वी. एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है।- *सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30-30 डोज एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन भी उपलब्ध है*।इससे कुत्ते के काटने एवं सांप काटने जैसी आकस्मिक स्थितियों में मरीजों को तत्काल एवं निःशुल्क उपचार*मिल सकेगा।पारित महत्वपूर्ण प्रस्ताव:मरीजों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए:1. प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ ड्यूटी रोस्टर डिस्प्ले बोर्ड लगाना, जिससे मरीजों को डॉक्टर एवं स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी मिल सके।2. अस्पताल परिसर में अस्पताल इंडिकेटर बोर्ड स्थापित करना, ताकि मरीजों को OPD, वार्ड, लैब आदि की दिशा आसानी से मिल सके।3. सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता के अनुसार बड़े आकार की स्ट्रीट लाइट लगाना। _स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था NTPC-CSR मद से किए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया_, जिससे स्वास्थ्य संस्थाओं में रात्रिकालीन आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने, मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button