Blog

242 बच्चों को बैग-जूता वितरण, सरपंच रोशनी डहरिया बोलीं “शिक्षा ही सबसे बड़ी असली पूंजी है”

242 बच्चों को बैग-जूता वितरण, सरपंच रोशनी डहरिया बोलीं “शिक्षा ही सबसे बड़ी असली पूंजी है”

संकुल केंद्र मानिकचौरी के सहयोग से प्रसाद फूड और पंचायत का संयुक्त प्रयास, 2 शिक्षिकाओं की नियुक्ति

पचपेडी़।संकुल केंद्र मानिकचौरी के अंतर्गत शा. प्रा. शाला रैलहा और शा. प्रा. शाला भड़हा के छात्र/छात्राओं को स्कूल बैग एवं जूता वितरण कार्यक्रम आज दिनांक 11/08/2026 को आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत रैलहा की सरपंच रोशनी डहरिया एवं प्रसाद फूड प्रोडक्ट प्रा. लि. बिलासपुर के सौजन्य से किया गया।लाभान्वित बच्चे शा. प्रा. शाला रैलहा 80 बच्चों कोशा. प्रा. शाला भड़हा 145 बच्चों को आंगनबाड़ी रैलहा 17 बच्चों को कुल 242 बच्चों कोइस अवसर पर सरपंच रोशनी डहरिया ने दोनों स्कूलों में अपने स्तर से 2 शिक्षिकाओं की नियुक्ति करने की भी घोषणा की।उद्बोधन में सरपंच ने कहा कि “शिक्षा ही सबसे बड़ी असली पूंजी है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, आगे बढ़ें। हम सब आपके साथ हैं। मुख्य रूप से उप सरपंच रेखा सोनी,संकुल प्राचार्य एस.आर.बा,संकुल समन्वयक विनोद लहरे, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद डहरिया,भानुप्रताप कंवर, रामकुमार देवांगन, हरिशंकर भारद्वाज,मदन सोनी,मनीष सोनी,मेलाराम पाटले, हरिता सोनवानी,अक्षय सुमन,विमला, द्वारिका सुमन,हमेन्द्र कुर्रे,पूरन चंद घृतलहरे सहित सभी शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button