पचपेडी़ तहसील इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम, अध्यक्ष सुखराम खुटें बोले- समाज को मिनी माता के आदर्शों पर चलना होगा

पचपेडी़ तहसील इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम, अध्यक्ष सुखराम खुटें बोले- समाज को मिनी माता के आदर्शों पर चलना होगा
भड़हा में मिनीमाता एवं रेशम लाल जांगड़े की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, ‘शिक्षा और एकता’ पर दिया गया जोर
पचपेड़ी। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनी माता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रथम लोकसभा के निर्वाचित प्रथम सांसद स्व. रेशम लाल जांगड़े के पुण्यतिथि के पावन अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, तहसील इकाई पचपेड़ी द्वारा बाजार चौक, भड़हा (रैलहा) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुखराम खुटें ने की।उद्बोधन में तहसील अध्यक्ष सुखराम खुटें ने कहा कि “मिनी माता जी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की जो अलख जगाई थी, हमें उसी मार्ग पर चलकर समाज को शिक्षित और संगठित करना है। रेशम लाल जांगड़े जी के त्याग और संघर्ष को नई पीढ़ी को याद रखना चाहिए।” इस अवसर पर जनपद सदस्य हेमचंद भार्गव ने भी उद्बोधन देते हुए कहा कि “समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है। हमें अपने बच्चों को स्कूल भेजकर आगे बढ़ाना होगा।” उपस्थित गणमान्य जन पदाधिकारी अध्यक्ष सुखराम खुटें, जनपद सदस्य हेमचंद भार्गव, उपाध्यक्ष चन्द्रीका भारतद्वाज, राज कुमार पात्रे, सचिव परमानंद बंजारे, कोषाध्यक्ष राजेश जांगड़े, संरक्षक चंदराम बर्मन, केंवट राम जांगड़े, गोविंद महिलांगे, प्रेम लाल सोनवानी, गिरधारी महिलांगे, सुकसागर सोनी, दिलेश घृतलहरे, तुलाराम रात्रे। भंडारी-छड़ीदार राम खिलावन कुर्रे भंडारी भड़हा, पुरुषोत्तम सोनी भंडारी रैलहा,बलीराम बर्मन छड़ीदार रैलहा,राजकुमार सोनी छड़ीदार भड़हा।अठगांवा समितिलोहर्सी अध्यक्ष फनीराम कोशले,उपाध्यक्ष रामचंद कोशले,पीलाराम महिलांगे मानिकचौरी अध्यक्ष दशेराम सोनवानी, उपाध्यक्ष नरेश बंजारे,भरारी अध्यक्ष लीलाराम जांगड़े, उपाध्यक्ष उत्तरा कुमार मधुकर, खोलू बंजारे, कलेश्वर जांगड़े सहितकार्यक्रम में समाज के राजमहंत, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, भण्डारी छड़ीदार एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।