11 अगस्त को भइहा और 18 अगस्त को बेलपान में भव्य आयोजन प्रगतिशील सतनामी समाज तहसील पचपेड़ी की तैयारी जोरों पर

11 अगस्त को भइहा और 18 अगस्त को बेलपान में भव्य आयोजन प्रगतिशील सतनामी समाज तहसील पचपेड़ी की तैयारी जोरों पर

पचपेड़ी। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रथम लोकसभा के निर्वाचित प्रथम सांसद स्व. रेशम लाल जांगड़े के पुण्यतिथि के पावन अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, तहसील ईकाई पचपेड़ी द्वारा दो स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुखराम खुटें करेंगे। कार्यक्रम विवरण1. पहला कार्यक्रमदिनांक 11 अगस्त 2026, दिन – मंगलवार समय प्रातः 10:00 बजे से स्थान: बाजार चौक, भइहा (रैलहा), तहसील-पचपेड़ी, जिला-बिलासपुर 2. दूसरा कार्यक्रम गुरु बालकदास जयंती एवं सम्मान समारोह दिनांक: 18 अगस्त 2026, दिन – मंगलवार समय: प्रातः 10:00 बजे से स्थान: बेलपान (खपरी), तहसील-पचपेड़ी, जिला-बिलासपुर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, तहसील ईकाई पचपेड़ी समाज के राजमहंत, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, भण्डारी छड़ीदार, अधिकारी, कर्मचारी, सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारीगण सहित समस्त समाजजन सादर आमंत्रित हैं।

