Blog

वृक्षारोपण एवं 50 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

वृक्षारोपण एवं 50 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

विधायक मोतीलाल साहू की उपस्थिति में संपन्न

रायपुर ग्रामीण। आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोरा,धरसीवां में सरस्वती निःशुल्क सायकल प्रदाय योजना के अंतर्गत 50 स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। कार्यक्रम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम बीरगांव के नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षदगण, प्राचार्य कविता झा, सायकल प्रभारी मंजू खण्डेलवाल एवं स्टाफ के सभी व्याख्याता उपस्थित रहे।इसके साथ ही SMDC अध्यक्ष कैलाश साहू, सांसद प्रतिनिधि लेखराम साहू, विधायक प्रतिनिधि धनेश जोगी, SMDC सदस्य जीवन लाल साहू, SMDC के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रीत राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता गोपाल राम निषाद एवं शिव कुमार कोशले द्वारा किया गया।

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि “सरस्वती सायकल योजना बेटियों की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सायकल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट दर भी कम होगी।”

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button