दिशा समिति की बैठक में मल्हार के विकास की गूंज अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष रखीं तीन मांगें

दिशा समिति की बैठक में मल्हार के विकास की गूंज अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष रखीं तीन मांगें
सड़क चौड़ीकरण, तालाब सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग पर दिए निर्देश
मल्हार। जिला बिलासपुर के दिशा समिति की बैठक में मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष मल्हार की वर्तमान विकास स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में अपेक्षित विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मांगें बैठक में अध्यक्ष ने सड़क, नाली, जल निकासी एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। 1. सड़क चौड़ीकरण: मल्हार डीडीनेश्वरी मंदिर से मेन गेट तक मुख्य सड़क के चौड़ीकरण की मांग की, ताकि आवागमन सुगम हो और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। 2.तालाब सौंदर्यीकरण: मल्हार की पहचान और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े प्राचीन तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की मांग रखी। अध्यक्ष ने कहा कि मल्हार के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए तालाबों का सौंदर्यीकरण होने से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। 3.किसान हित: बैठक में किसानों और स्थानीय लोगों से जुड़े फसल की सुरक्षा एवं रखवाली जैसे विषयों को भी उठाया गया। उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश मल्हार की प्रमुख मांगों को गंभीरता से सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। इससे मल्हारवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।