Blog

विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम

विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम

विधायक दिलीप लहरिया ने आदिवासी समाज के साथ मनाया गौरवपूर्ण दिवस

सांस्कृतिक प्रस्तुति, पारंपरिक नृत्य और विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

बिलासपुर। जिला मुख्यालय बिलासपुर में आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के मुख्य आतिथ्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक लहरिया ने आदिवासी समाज के साथ मिलकर इस गौरवपूर्ण दिवस को मनाया और उपस्थितजनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और देश-प्रदेश के विकास में योगदान को याद करते हुए समाज के गौरव और संघर्ष को नमन किया गया।कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज की वीरता, परंपरा और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा हुई।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button