
दीनदयाल रात्रे के नेतृत्व में भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने किया बेहतर प्रदर्शन
लक्ष्य से अधिक 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन
बिलासपुर। मत्स्य पालन विभाग के भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक मत्स्य बीज उत्पादन कर विभाग का नाम रोशन किया है।प्रक्षेत्र को 1500 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य मिला था। प्रक्षेत्र प्रभारी सहायक मत्स्य अधिकारी दीनदयाल रात्रे के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रात्रे की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और मेहनत के कारण यह उपलब्धि संभव हुई। इसमें सहायक मत्स्य अधिकारी योगेश मानवटकर का सहयोग भी सराहनीय रहा।इस उपलब्धि से क्षेत्र के मत्स्य पालकों को गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज समय पर उपलब्ध हो सकेगा।