Blog

HPV टीकाकरण अभियान तेज, जिला टीकाकरण अधिकारी और BPM स्कूलों में जाकर करवा रहे बालिकाओं का टीका

HPV टीकाकरण अभियान तेज, जिला टीकाकरण अधिकारी और BPM स्कूलों में जाकर करवा रहे बालिकाओं का टीका

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए विशेष साप्ताहिक अभियान, पोडी और झलमला हाईस्कूल में कराया गया टीकाकरण

मस्तूरी, बिलासपुर। दिनांक 12 जुलाई 2026। विकासखंड मस्तूरी में 14 से 15 वर्ष की लक्षित सभी बालिकाओं को शत-प्रतिशत HPV टीका लगाने के उद्देश्य से विशेष साप्ताहिक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे हैं।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैम्युल अभियान के दौरान स्वयं विकास खंड मस्तूरी के विभिन्न स्कूलों का भ्रमण कर रहे हैं और अपने समक्ष पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करवा रहे हैं। उनके साथ विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र देवांगन भी उपस्थित हैं।स्कूलों में जाकर दी जा रही जानकारीअभियान के तहत आज सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोडी के हाईस्कूल एवं झलमला के हाईस्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बालिकाओं को HPV टीके के महत्व और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात चिन्हित पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया।जिला टीकाकरण अधिकारी ने अभियान को गति देने के लिए संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं LHV को निर्देश दिए हैं कि वे सभी स्कूलों में जाकर लक्षित बालिकाओं की पहचान करें और उन्हें टीकाकरण के लिए मॉबिलाइज करें।तीन विभागों का संयुक्त प्रयासयह अभियान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष की अपनी बालिकाओं का HPV टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button