
भाजपा लोहर्सी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क पर विशेष फोकस
जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल बोले भाजपा की शक्ति समर्पित बूथ कार्यकर्ता”, संगठन को और मजबूत करने का लिया संकल्प
लोहर्सी, बिलासपुर ग्रामीण।भारतीय जनता पार्टी लोहर्सी मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।बैठक में भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शनबैठक को संबोधित करते हुए मोहित जायसवाल ने कहा कि _”भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित बूथ कार्यकर्ता है।”_ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें। साथ ही प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेने को कहा।वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शनबैठक में जिला कार्यालय मंत्री श्री महाराज नायक, मंडल महामंत्री रामनिवास साहू जी एवं हेमलाल जगत ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सेवा गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने का आग्रह किया।बैठक में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
