अति आवश्यक अपील समस्त विद्यार्थियों के लिए

अति आवश्यक अपील
समस्त विद्यार्थियों के लिए
प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पचपेड़ी में दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यशाला हेतु प्रतिष्ठित एवं अनुभवी कैरियर विशेषज्ञ बाहर से विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं, जो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों, व्यक्तित्व विकास तथा सफल कैरियर निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करेंगे।
यह अवसर आपके जीवन को नई दिशा देने वाला सिद्ध हो सकता है। यदि आप इस कार्यशाला में प्राप्त मार्गदर्शन को आत्मसात करते हैं, तो निश्चित रूप से आपके भविष्य के विकास एवं सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करना है।
अतः महाविद्यालय के समस्त संकायों के विद्यार्थियों से आग्रह है कि वे इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इसका पूर्ण लाभ प्राप्त करें। ऐसा सुनहरा अवसर पहली बार हमारे महाविद्यालय में प्राप्त हो रहा है, इसलिए इसे किसी भी परिस्थिति में न गंवाएँ।
साथ ही, जो विद्यार्थी हाल ही में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें भी अपने मित्रों, भाई-बहनों एवं परिचित विद्यार्थियों के साथ इस कार्यशाला में लेकर आएँ, ताकि वे भी अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
आइए, हम सभी मिलकर अपने सपनों को नई उड़ान दें और सफलता की ओर एक सशक्त कदम बढ़ाएँ।
आप सभी के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित।
स्थान: संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पचपेड़ी
दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 10:30 बजे
शुभेच्छु
डॉ. रविन्द्र जायसी
प्राचार्य
संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पचपेड़ी