Blog

सेवा संकल्प अभियान के तहत पचपेड़ी महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत पचपेड़ी महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

53 यूनिट रक्तदान कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने दिया मानव सेवा का संदेश

बिलासपुर। संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय पचपेड़ी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ’’सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत आज महाविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हंसवाहिनी शिक्षण एवं सेवा समिति तथा हंसवाहिनी ब्लड सेंटर, सरकंडा बिलासपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल ’’53 यूनिट रक्तदान’’ किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना पचपेड़ी के एचसी विश्वास पात्रे एवं विशिष्ट अतिथि आरक्षक यशपाल जांगड़े ने छत्तीसगढ़ महतारी, संत गुरु घासीदास बाबा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. जायसी ने अतिथियों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सेल्फी बूथ भी बनाया गया, जहां प्रतिभागियों ने तस्वीरें साझा कीं। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आयोजक संस्था की ओर से रक्तमित्र कार्ड, हेलमेट, बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं और आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button