जरूरतमंद मरीजों के उपचार में होगी मदद, कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में हुआ सहयोग – सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले

जरूरतमंद मरीजों के उपचार में होगी मदद, कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में हुआ सहयोग – सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले
जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले ने रेडक्रॉस सोसायटी को दी 50 हजार की सहयोग राशि
सूरजपुर। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले ने कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर की रेडक्रॉस सोसायटी को 50 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।इस राशि का उपयोग जिला अस्पताल में भर्ती गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों के उपचार, दवाइयों, जांच एवं अन्य चिकित्सकीय सहायता में किया जाएगा।इस अवसर पर सीईओ पाटले ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिले, यही इस सहयोग का उद्देश्य है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों और संस्थाओं से भी मानव सेवा के इस कार्य में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।अस्पताल प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी मदद साबित होगी।