विधायक दिलीप लहरिया व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन पचपेड़ी व चिल्हाटी में

विधायक दिलीप लहरिया व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन पचपेड़ी व चिल्हाटी में
‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जन चौपाल, नारों से गूंजा गांव

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी व पचपेड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान वोट बचाओ-देश बचाओ के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।कार्यक्रम का नेतृत्व मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू ने किया।चिल्हाटी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, प्रभारी उत्तरा रात्रे, पचपेड़ी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुर्रे, प्रभारी सत्येंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, पचपेड़ी सरपंच प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश कुर्रे एवं कांति भारद्वाज सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक दिलीप लहरिया का उद्बोधन जन चौपाल को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है। वोट बचाना ही देश बचाना है। आज भाजपा सरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी कर, पात्र मतदाताओं के नाम काटकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और आम जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। सत्ता जनता के विश्वास और जनादेश से मिलती है, न कि वोट चोरी करके।विधायक लहरिया ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें, मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और आम आदमी के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।जन चौपाल के माध्यम से लोकतंत्र, मताधिकार और जनता के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए वोट की अहमियत और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही।नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता, सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना और किसी भी नागरिक को मताधिकार से वंचित न करना ही लोकतंत्र की असली रक्षा है। मतदाता जागरूकता बढ़ाने और संविधान की रक्षा के लिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणों की भागीदारी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे प्रमुख रूप से गूंजते रहे।