Blog

राज्योत्सव में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, 40 स्टॉलों में दिखेगी विकास की झलक

राज्योत्सव में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, 40 स्टॉलों में दिखेगी विकास की झलक

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवंबर को पुलिस परेड मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर लाभ दिलाने के निर्देश

बिलासपुर। जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियां बिलासपुर में जोर-शोर से चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवंबर को पुलिस परेड मैदान में समारोह आयोजित होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्योत्सव की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह और नगर निगम सभापति विनोद सोनी शामिल होंगे। कलेक्टर ने विभागीय प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्टॉलों में योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। उन्होंने जीवंत मॉडल और सरल एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि लोग उन्हें आसानी से समझ सकें। समारोह स्थल पर करीब 40 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर ने स्टॉलों में विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति और योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सांस्कृतिक मंच, मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और फूड जोन की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत उपकरणों एवं अस्थायी संरचनाओं की सुरक्षा जांच कराने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारियां पूरी करने को कहा है। राज्योत्सव में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 2 नवंबर को शाम 4 बजे स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों और डीपीएस बैंड से होगी। इसके बाद आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति, साइबर साक्षरता कार्यक्रम, एकॉर्डियन वादन, राधिका शर्मा की कथक प्रस्तुति तथा तनिष्क वर्मा, कनक साहू और मयांशी खंडेलवाल का गायन होगा। शाम 7 बजे से 7.30 बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात तरंग बैंड, वंदिता साहू एंड ग्रुप की सामूहिक प्रस्तुति और अंत में अनुराग शर्मा एंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी। निरीक्षण के अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button