Blog

सत्कार भवन में होगा आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी होंगे मुख्य अतिथि विधायक लहरिया करेंगे अध्यक्षता

सत्कार भवन में होगा आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी होंगे मुख्य अतिथि विधायक लहरिया करेंगे अध्यक्षता

मस्तूरी गौरव सम्मान 2026 समारोह 30 सितंबर को, 10वीं-12वीं के टॉपर्स और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

बिलासपुर । प्रेस क्लब मस्तूरी के तत्वावधान में मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 30 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे से सत्कार भवन (मंगल भवन), मस्तूरी में किया जाएगा।समारोह में मस्तूरी क्षेत्र के शहीद परिवारों के साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, खेल, समाज कल्याण, कृषि, पत्रकारिता एवं युवा व्यवसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष सरस्वती बिंझवार एवं उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।आयोजन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी, छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ मस्तूरी का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के प्रायोजक सांदीपनी अकादमी पेंड्री मस्तूरी, संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी, टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार एवं सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकरकुदा हैं।प्रेस क्लब मस्तूरी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button