Blog

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का पचपेड़ी एवं मस्तूरी में भव्य स्वागत

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का पचपेड़ी एवं मस्तूरी में भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले बोले सामाजिक एकता और संगठन विस्तार ही हमारी ताकत

मस्तूरी / पचपेड़ी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले के 5 दिवसीय प्रदेश दौरे के तहत तहसील पचपेड़ी एवं मस्तूरी में प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।मस्तूरी के शिव शक्ति मंगलम भवन किरारी में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले, प्रदेश महामंत्री मोहन बंजारे, प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रृंगी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर बिलासपुर जिला अध्यक्ष डी.एल. डहरिया, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर कुर्रे, ब्लॉक संरक्षक जे.पी.के. कोशले, ब्लॉक कोषाध्यक्ष तुकाराम भार्गव, ब्लॉक प्रवक्ता उदय भार्गव, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्ण,पचपेड़ी तहसील इकाई अध्यक्ष सुखराम खुटें, तहसील संरक्षक केवट राम जांगड़े,सचिव परमानंद बंजारे,जगत टंडन, बुंदराम जांगड़े, ब्लॉक मस्तूरी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष बर्मन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले ने कहा कि सामाजिक एकीकरण और संगठन विस्तार ही हमारी ताकत है। सभी जिलों में जाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और युवा साथियों से मिलकर समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को मजबूत किया जाएगा।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button