छोटे कदम, बड़ी सफलता के मंत्र के साथ विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान दामोदर कांत

छोटे कदम, बड़ी सफलता के मंत्र के साथ विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान दामोदर कांत
देव कोचिंग क्लासेस जयरामनगर में शिक्षक दिवस एवं टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन
जयरामनगर । देव कोचिंग क्लासेस,जयरामनगर में शिक्षक दिवस एवं कोचिंग टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर रहे।समारोह में सामूहिक डांस एवं चुटकुलों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर कोचिंग के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दामोदर कांत ने कहा शिक्षक समाज का निर्माता होता है। देव कोचिंग जैसी संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सही दिशा देकर उनके सपनों को साकार कर रही हैं। विद्यार्थी अनुशासन,फोकस और कड़ी मेहनत को अपनाएं,सफलता निश्चित मिलेगी।कोचिंग संचालक देव सर ने उद्बोधन में कहा हमारा उद्देश्य शिक्षा से संस्कार और संस्कार से सफलता का संकल्प है। अच्छे शिक्षक जीवन बदलते हैं। आज सम्मानित हो रहे टॉपर्स आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।इस अवसर पर मिथला साहू,नरसिंह नाथ पाटले,रोहित डहरिया,हरिराम साहू सहित राहुल सर,विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।