Blog

न्यायधानी में 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज

न्यायधानी में 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ, पांच संभागों के 845 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

बिलासपुर, 3 सितंबर 2026/पुलिस ग्राउंड में 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 845 खिलाड़ी एवं 150 ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर खेल भावना का परिचय दिया।मुख्य अतिथि शुक्ला ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल भी बेहद जरूरी है। 2047 के विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी, जब बच्चे पढ़ेंगे, खेलेंगे और विकास की नई राह गढ़ेंगे।विशिष्ट अतिथि एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। बस्तर और सरगुजा खेल महोत्सव से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।खेल से शारीरिक-मानसिक विकास कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और आज खेल में करियर के बेहतर अवसर भी हैं।प्रतियोगिता में बेसबॉल, तैराकी एवं वाटरपोलो सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। बेसबॉल छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान तथा तैराकी व वाटरपोलो संजय तरण पुष्कर में होगी।संयुक्त संचालक शिक्षा अश्वनी कुमार भारद्वाज ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए आवास,भोजन,पेयजल और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।शुभारंभ समारोह में पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंच संचालन डॉ. भारती दुबे ने किया।इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button