Blog

गांधी चौक तक निकली भव्य तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा माहौल

“हर घर तिरंगा” यात्रा से गूंजा, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया तिरंगा

गांधी चौक तक निकली भव्य तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा माहौल

पचपेड़ी। “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पचपेड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना NSS इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात प्रेरक देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ महाविद्यालय परिसर से गांधी चौक, पचपेड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं NSS के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान छात्रों के हाथों में तिरंगा और मुख पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” एवं “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के नारे थे। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मार्ग में नागरिकों ने भी यात्रा का स्वागत कर तिरंगे को सलामी दी।कार्यक्रम अधिकारी सुनीता कुर्रे ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण शनि कुमार, परमजीत कुर्रे, अनीश कुरैशी, योगेश कैवर्त, धनकुमार जोगी, अमेश काठले सहित महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button