Blog

ईमानदारी की मिसाल ऑटो में भूल गया पूरा बैग पुलिस ने दस्तावेज सहित वापस किया

ईमानदारी की मिसाल ऑटो में भूल गया पूरा बैग पुलिस ने दस्तावेज सहित वापस किया

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आते समय बैग छूटा था, दस्तावेज पाकर आवेदक ने जताया आभार

बिलासपुर। मानवता और पुलिस की तत्परता की एक मिसाल मोपका चौकी क्षेत्र में देखने को मिली। पवन गेंदले, निवासी लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से मोपका आते समय ऑटो में अपना बैग भूल गए थे। बैग में उनके सभी मूल दस्तावेज रखे हुए थे।बैग मिलने की सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित अपने पास रखा और आवेदक से संपर्क किया। सत्यापन के पश्चात् सभी दस्तावेजों सहित बैग पवन गेंदले को वापस किया गया।अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस पाकर पवन गेंदले ने मोपका चौकी पुलिस का आभार व्यक्त किया और ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस घटना से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button