Blog

“अनुशासन में कोई समझौता नहीं” संयुक्त संचालक ने तखतपुर के स्कूलों में मारा छापा,अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरी गाज

“अनुशासन में कोई समझौता नहीं” संयुक्त संचालक ने तखतपुर के स्कूलों में मारा छापा,अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरी गाज

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कड़े निर्देश, BRC कार्यालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण के आदेश

छात्राओं से संवाद कर जाना हाल, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर

बिलासपुर। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन लाने के उद्देश्य से संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ए.के.भारद्वाज ने बुधवार को विकासखंड तखतपुर के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया।निरीक्षण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमसेना, शासकीय हाई स्कूल कुरेली और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखासार में कई शिक्षक एवं कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर संयुक्त संचालक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा “विद्यालय में अनुशासन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” निरीक्षण में उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, छात्र उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर में लंबित पेंशन प्रकरणों और सेवा पुस्तिकाओं के त्वरित निराकरण के आदेश दिए।संयुक्त संचालक ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button