
संगवारी महिला समिति ने 230 विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
वर्षा ऋतु में बच्चों की सुविधा के लिए परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 4 शासकीय स्कूलों में चला सहयोग अभियान
सीपत, बिलासपुर। दिनांक 15 जुलाई 2026। वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए *एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति* ने सामाजिक कल्याण के तहत एक सराहनीय पहल की।समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने दिनांक 15 जुलाई को परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 4 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों – सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत एवं कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया।बच्चों के चेहरे पर आई खुशीछाते पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए संगवारी महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति की सदस्याओं ने बच्चों को बारिश में सावधानी बरतने और नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित भी किया।सामाजिक सरोकार से जुड़ी है समितिउल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए यह सहयोग प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकोंने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्यागण, जयंती पटेल, सरपंच कर्रा, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।