Blog

बीए से PG तक 15+ कोर्स, स्मार्ट क्लास-लैब-सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कॉलेज कोड-223

ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा का गढ़ बना संत गुरु घासीदास महाविद्यालय, पचपेड़ी – सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रारंभ

बीए से PG तक 15+ कोर्स, स्मार्ट क्लास-लैब-सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कॉलेज कोड-223

पचपेड़ी, बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का विश्वसनीय केंद्र संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पचपेड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध इस महाविद्यालय कॉलेज कोड-223 में इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कर प्रवेश ले सकते हैं। मल्हार के पास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी मल्हार से मात्र 6 किमी की दूरी पर स्थित यह महाविद्यालय ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुख एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। आज यह क्षेत्र का अग्रणी शिक्षण संस्थान बन चुका है। एक ही परिसर में UG से PG तक सभी सुविधा ग्रामीण अंचल का यह प्रमुख महाविद्यालय है जहाँ विभिन्न संकायों के पाठ्यक्रम एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। स्नातक (UG) पाठ्यक्रम: बी.ए., बी.एससी. विज्ञान, बी.एससी. गणित, बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.बी.ए., डी.सी.ए., बी.एड., डी.एल.एड.*स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम: एम.ए. राजनीति, समाजशास्त्र, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी, एम.एससी. रसायन, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिक, एम.कॉम., बी.लिब., पी.जी.डी.सी.ए., पी.जी. डिप्लोमा इन योग साइंस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है। अनुभवी एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में अनुशासित शैक्षणिक वातावरण दिया जाता है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है।निःशुल्क मार्गदर्शन के साथ प्रवेश की अपील*महाविद्यालय प्रशासन ने समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेश, विषय चयन एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने संबंधी निःशुल्क मार्गदर्शन महाविद्यालय में उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिक जानकारी एवं प्रवेश हेतु संपर्क करें: मोबाइल: 8962630855, 7879558789

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button