Blog

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भरारी पंचायत में वृहद वृक्षारोपण, नया तालाब के मेड़ पर लगाए गए सैकड़ों पौधे

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भरारी पंचायत में वृहद वृक्षारोपण, नया तालाब के मेड़ पर लगाए गए सैकड़ों पौधे

पूर्व सरपंच द्वारिका टंडन, उपसरपंच व ग्रामीणों ने लिया पौधरोपण में हिस्सा

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरारीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम”के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति समर्पण के भाव के साथ ग्राम पंचायत के नया तालाब के मेड़ में यह वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पीपल, बरगद, जामुन, आम, अमरूद, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से रोपण किया गया। सभी पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:द्वारिका टंडन पूर्व सरपंच, उमाशंकर पटेल उपसरपंच, मोहित बर्मन सचिव,चंद्रकला कैवर्त रोजगार सहायक, सरोज पैकरा, लखेश्वर कैवर्त, बना बाई, मोहन पैकरा, डॉक्टर पैकरा, लीला जांगड़े, अश्वनी टंडन, अमृता जांगड़े, छत्रपाल पैकरा, मोहित यादव, गोलू कैवर्त, प्रकाश, गोलू मधुकर सहित ग्राम की सक्रिय महिलाओं एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनाया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button