Blog

पोलियो रथ का शुभारंभ एवं क्षेत्र के लिए रवाना

पोलियो रथ का शुभारंभ एवं क्षेत्र के लिए रवाना

बिलासपुर । 28 जून 2026आगामी पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से विकासखंड मस्तूरी में पोलियो रथ का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवार कल्याण अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी, मस्तूरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर पोलियो रथ को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। यह पोलियो रथ विकासखंड मस्तूरी के कुल 172 ग्रामों में भ्रमण कर आमजन को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करेगा तथा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने का संदेश देगा।इस अवसर पर आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने माइक्रोप्लान, वैक्सीन उपलब्धता, कोल्ड-चेन व्यवस्था, बूथों की तैयारियों एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मस्तूरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एलसीडीसी (LCDC) सर्वे के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान भर्ती मरीजों से उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही उपचार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए।अंत में अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button