Blog
विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे सवार, सभी सुरक्षित

विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे सवार, सभी सुरक्षित
बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एलायंस एयर के विमान का लैंडिंग के दौरान टायर पंचर
बिलासपुर, 28 अगस्त 2026/ आज दिनांक 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I-613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया।विमान में कुल 37 यात्री एवं 04 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर को रनवे पर ही सुरक्षित उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।इस घटना के पश्चात बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को एलायंस एयर द्वारा रद्द कर दिया गया है।