Blog

पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

बिलासपुर मस्तूरी 15 फरवरी बुधवार को सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जारी किए गए परीक्षा परिणाम में सांदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री, मस्तूरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के छात्र अक्षत सिंहपिता रविकांत सिंह 94.2 प्रतिशत, छात्रा सौम्या सोनी पिता मुरली मनोहर सोनी 93.6 प्रतिशत तथा अन्य छात्र हर्षित साहू पिता अशोक कुमार साहू 84 प्रतिशत, पुष्पेन्द्र साहू पिता राजकुमार साहू 83.6 प्रतिशत, नीरज कुमार साहू पिता योगेश्वर साहू 83.6 प्रतिशत, निधी टंडन*पिता सुनील कुमार टंडन 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों की उक्त सफलता पर प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य सदैव शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर परिणाम हेतु अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है, जिससे बच्चों के सुघड़ भविष्य का निर्माण किया जा सके।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सांदीपनी एकेडमी के चेयरमैन महेन्द्र चौबे, आंतरिक समन्वयक श्रीमती सेन्खातिर सेल्वी,प्रशासनिक प्रमुख विनीत चौबे व संजीव साहू ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button