
बिलासपुर। सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी बिलासपुर के शिक्षा विभाग द्वारा “डे ऑफ एजुकेशन” के उपलक्ष्य पर जागरुकता रैली का आयोजन प्राचार्य डॉ. रीता सिंह के देखरेख में कराया गया। यह रैली महाविद्यालय से हरि झंडी दिखा कर प्रारंभ की गई ,इस जागरुकता रैली के द्वारा शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी गई व “लड़का व लड़की एक समान शिक्षा का सबको अधिकार” स्लोगन के साथ ग्राम वासियों तक जागरुकता फैलाई गई। जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के संचालक महोदय श्री महेन्द्र चौबे, प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे, समन्वयक सर श्री राम खिलावन साहू एवं समस्त सहायक प्राध्यापक का अतुलनीय सहयोग रहा।