“किताबी ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला सिखाएगा संडे स्कूल, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की अनूठी पहल”

“किताबी ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला सिखाएगा संडे स्कूल, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की अनूठी पहल”

मस्तूरी, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं सतनाम बाड़ा विद्याडीह की पहल पर संडे स्कूल का शुभारंभ, बच्चों को शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास की दी गई सीख
रायपुर । बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना एवं अनौपचारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं सतनाम बाड़ा विद्याडीह की पहल पर संडे स्कूल का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास बाबा की आरती के साथ हुई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक खुशाल चेलके ने बच्चों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनकी लगन और राष्ट्रपति पद तक पहुँचने के प्रेरणादायक सफर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत, शिक्षा और दृढ़ संकल्प से जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।इसके पश्चात संडे स्कूल के संचालक बसंत जांगड़े ने अपनी कविता के माध्यम से गुरु घासीदास बाबा की सात शिक्षाओं को बच्चों को सरल एवं रोचक ढंग से सिखाया। उन्होंने कविता और दोहों के माध्यम से बच्चों को सत्य, समानता, सदाचार एवं अच्छे आचरण का महत्व समझाया।कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं अतिथियों ने शिक्षा की बहुमूल्य उपयोगिता पर अपने विचार रखे तथा बच्चों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनमें सहयोग, एकता एवं सामूहिक भावना विकसित करने के उद्देश्य से जांगड़े सर द्वारा *’एकता की मीनार’* नामक शैक्षणिक खेल कराया गया। इस खेल के माध्यम से बच्चों को एकता, आपसी सहयोग, धैर्य और सामूहिक प्रयास की महत्ता समझाई गई।प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ने बच्चों को बड़े सपने देखने, अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने तथा अभी से अपने लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि जीवन में क्या बनना है, इसका संकल्प बचपन से ही लेना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी. एल. डहरिया, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ प्र.छ.स.समाज, एल.एस. जोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष स.शि.प्र., गोपेश्वर महेश्वरी, सामाजिक कार्यकर्ता, एच. सी. पात्रे, सामाजिक कार्यकर्ता, सुरेन्द्र पाटले, सामाजिक कार्यकर्ता, बसंत जांगड़े, संचालक विद्याडीह एवं महासचिव प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ प्र.छ.स.समाज ने शिक्षा के महत्व पर अत्यंत प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार और उचित मार्गदर्शन देने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा प्रारंभ किए गए प्रथम संडे स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया गया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें पेन एवं कॉपियों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में संचालक बसंत जांगड़े ने अपनी प्रभावशाली कविता एवं दोहों के माध्यम से सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात बच्चों को मिठाई एवं नारियल का प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि सामूहिक सहभागिता और सहयोग की भावना रही। सतनाम बाड़ा विद्याडीह के युवाओं एवं महिलाओं ने मिलकर बच्चों, अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार किया। सभी ने एक साथ भोजन ग्रहण किया और आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।यह संडे स्कूल बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर गीत-संगीत, प्रेरणादायक कहानियों, नैतिक शिक्षा, सामाजिक चेतना, रचनात्मक गतिविधियों एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।इस पहल का मूल संदेश है — बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि संस्कारवान, आत्मविश्वासी, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सतनाम बाड़ा विद्याडीह के जीवन घृतलहरे, दीपकुमार अंचल, चौवन गेंदले, डॉ. जीवनलाल घृतलहरे, दिलहरन गांगीले, मनोज कुर्रे, सुनील कुर्रे, बिहारी कोशले, सोना कौशले, आशुतोष घृतलहरे, अनिल जांगड़े, भोंदू अंचल, अलखु खूंटे, चंद्रिका घृतलहरे, अमन गंगीले, रागनी कौशले, रामकली अंचल, बुधारा घृतलहरे, चंद्रकली अंचल, विश्वाशा गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।संचाल कबसंत जांगड़े सतनाम बाड़ा विद्याडीहमहासचिव, शिक्षा प्रकोष्ठप्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज।