Blog

स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अरविंद लहरिया रहे मुख्य अतिथि

स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अरविंद लहरिया रहे मुख्य अतिथि

मस्तूरी। ग्राम खपरी (बेलपान) में आनंद क्रिकेट क्लब खपरी द्वारा सत्र 2026 में स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर 2026 से किया जा रहा है। फाइनल मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा, सभी मैच टेनिस बॉल से होंगे, लीग मैच 8 ओवर तथा सेमीफाइनल-फाइनल 10 ओवर के होंगे।प्रथम पुरस्कार 20,000 रु. राजीव ध्रुव, द्वितीय 10,000 रु. गुमान सिंह ध्रुव, तृतीय 5,000 रु. स्व. यश कुमार ध्रुव स्मृति में, चतुर्थ 2,500 रु. उमेंद रजक तथा मैन ऑफ द सीरीज 1501 रु. संजय ध्रुव पंच द्वारा प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद लहरिया, चंद्रप्रकाश सूर्या, लता मानूराम यादव सरपंच कोकड़ी, पूजा राजकुमार पात्रे उपसरपंच सहित मोहर सिंह रजक, तिजराम रजक, श्रवण पटेल, डॉ. राजेन्द्र ध्रुव, भगत पटेल, सुखचंद डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहें।मुख्य अतिथि अरविंद लहरिया ने कहा कि स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में हो रहा यह आयोजन सराहनीय है। खेल से युवाओं में अनुशासन और एकता आती है। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिले इसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।कोकड़ी सरपंच तला मानू यादव ने कहा कि खपरी-बेलपान के युवाओं ने खेल के क्षेत्र में हमेशा नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें।चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है।उपसरपंच पूजा राजकुमार पात्रे ने कहा कि यश ध्रुव हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृति में यह टूर्नामेंट उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button